मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा गांव में आज सुबह एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके पिता ने ही उसकी हत्या की है।बताया जाता है कि कूकडा गांव की निवासी सहनुमा की आज सुबह गला काटकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोप है कि उसके पिता शाहिद ने ही उसके प्रेम संबंधों से क्षुब्ध होकर उसकी हत्या की है। हत्या के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने कहा कि उसकी बेटी परिवार की इज्जत से खिलवाड़ कर रही थी इसलिए उसने उसकी हत्या की।
पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र नई मण्ड़ी के अन्तर्गत ग्राम कूकड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती की उसके पिता द्वारा गला रेतकर हत्या करने की सूचना थाना नई मण्ड़ी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नई मण्ड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी अभियुक्त मौके से फरार है। मौके पर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। घटनाक्रम के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे।


