Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कूकडा ब्लाक में विकसित भारत हेतु संकल्पपत्र के लिए सुझाव एकत्रित किए

मुजफ्फरनगर । आज विकसित भारत हेतु संकल्पपत्र के लिए सुझाव एकत्रित करने हेतु पहली बैठक 50 स्वयं सहायता समूहों की एक बैठक कूकड़ा ब्लॉक कैंपस में आयोजित की गई। इसमें अभियान के संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल ने ग्रुप की महिलाओं को बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व काम किए हैं। सभी का आव्हान करते हुए श्री कंसल ने कहा कि आप के आशीर्वाद से मोदी जी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए भी चुने जाएंगे और अगली सदी नारी शक्ति के लिए जानी जायेगी।

इस अवसर पर अभियान के सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने सभी ग्रुप की महिलाओं के सुझाव पेटिका में डालने के लिए कहा और बताया कि आज जितने भी कार्य सरकार समाज कल्याण के लिए कर रही है वह कभी ने कभी सुझाव के रूप में ही आए थे।अतः आप अपना सुझाव इस आशय के साथ सुझाव पेटिका में डाले कि आपका सुझाव लाखों करोड़ों लोगो की किस्मत बदल सकता है।कार्यक्रम में 50 एसएचजी की लगभग 70 महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने की।महिला मोर्चा की शालिनी शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी,रामपाल सेन,शशि पंवार,पूजा सैनी,निशा ,रेशमा,,मोनिका, राखी,सविता,अनीता,सोनिका आदि महिलाओं ने भाग लिया।

दूसरी बैठक गांधी नगर स्थित कार्यालय पर हुई जिसमे संकल्प पत्र अभियान में लगी टीम के साथ पूरे जनपद का प्रचार वैन जो कि संकल्प पत्र हेतु गांव गांव से सुझाव एकत्रित करेगी का रूट तय किया गया,श्री अशोक कंसल जी ने कहा कि चुनाव घोषणा होने से पूर्व हम एक बार अपने जिले के हर ग्राम में पहुंचे।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि अब समय है जब बिना समय गंवाए हर वोटर तक हमे पहुंचने का संकल्प लेना है। बैठक में तरुण पाल,कपिल कुमार,डॉक्टर अरविंद त्यागी,अभिषेक,कहर सिंह सैनी,डॉक्टर दिनेश ,अरुण त्यागी,शिव कुमार,अनूप सहरावत,अजय भुर्जी,सुधीश पुंडीर,समय सैनी,आदि उपस्थित रहे।तीसरी बैठक शहर की गहमा गहमी के बीच स्थित तुलसी पार्क में भिन्न व्यापारी संगठन प्रतिनिधियों की हुई जिसमे बड़े उत्साह के साथ सभी व्यापारियों ने अपने सुझाव सुझाव पेटिका में डाले।सभी व्यापारी नेताओ ने इस अभियान का सफलता पूर्वक चला रहे श्री अशोक कंसल का अपने बीच में शानदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम सह संयोजक एडवोकेट कांति राठी ने सभी व्यापारी संगठनों से अपनी अलग अलग बैठक आयोजित करके भी सुझाव आमंत्रित करने चाहिए इसके बाद सभी व्यापारी संगठनों ने अपनी अलग अलग बड़ी बैठके आयोजित करने का तय किया।इस बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी ,संजय मिश्रा,हिमांशु गोयल,राजकुमार जैन,पवन कुमार, ब्रिज कुंवर गर्ग,लवी गायल,जनार्दन गर्ग,प्रवीण त्यागी,रमन शर्मा,राकेश त्यागी,गुरु वचन सिंह आदि ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *