कुवैत। एक इमारत में भीषण आग में 53 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि इनमें से कई भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार इस हादसे में 43 से अधिक भारतीय घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। जिस इमारत में यह भीषण आग लगी, उसमें 160 लोग मौजूद थे और सभी एक ही संस्थान में काम करते हैं। बताया गया है कि इन मजदूरों में कई भारत के रहने वाले थे। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया है।
Author: Taja Report
Views: 14

