मुजफ्फरनगर । सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कस्बा बुढ़ाना का दौरा किया और हालात का जायजा लिया और भाईचारे की अपील करते हुए कहा कि कस्बे का माहौल खराब ना हो मेरी यह पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि में सभी कस्बा वासियों के लिए आभारी हुं कि उन्होंने कस्बे का अमन खराब नहीं होने दिया । शनिवार को कस्बे में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक जनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भीड़ जमा हो गई थी। प्रशासन द्वार लिखे गये मुकदमे में पुलिस द्वारा दर्जनों युवकों को जेल भेज दिया था। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने बुढ़ाना पहुंचकर कर कहा कि कुछ तथा कथित राजनीतिक लोग कस्बा का माहौल खराब कर यहां का साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने में लगे हुए है और सियासी रोटियां सेंक रहे है। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि जो घटना गठित हुई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि में पूरे जनपद का प्रतिनिधि होने के नाते यहां का अमनो अमान नहीं बिगड़ने दूंगा।उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि कस्बे में किसी भी राजनीतिक लोगों के दबाव आकर भय का माहौल ना बनने दे। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को पुलिस जेल ना भेजे उन्होंने कहा कि में सभी अमन पसंद नागरिकों का आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया और शांति व्यवस्था बनाये रखने में विशेष भूमिका निभाई, उन्होंने कहा में शुरू दिन से कस्बे के हालात पर नजर रखे हुये था लगातार कस्बे के जिम्मेदार लोगों से बराबर वार्ता कर रहा था उन्होंने कहा कि में अमन अमान के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क में था। उन्होंने कहा कि कस्बे के भ्रमण के लिए आने को में भी आ जाता था लेकिन मुझे कस्बे के जिम्मेदार व्यक्तियों ने कहा कि आप अभी ना आओ इस लिए में नहीं आ सका । इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सुबोध त्यागी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष मौ0आसिफ कुरैशी,अब्दुल जब्बार पूर्व जिला पंचायत सदस्य,संयम पंवार,निक्की मलिक,बाली त्यागी,विजय चौटाला,नितिन शर्मा,अशरफ़ कुरैशी,अल्ताफ कुरैशी, अंसार प्रधान के अलावा दर्जनों कस्बा वासी मौजूद थे।