मुजफ्फरनगर। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे की हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को ग्राम खेड़ी विरान से गिरफ्तार किया गया तथा घटनास्थल से आलाकत्ल ब्लेड आदि सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुनील कुमार पुत्र मित्तरपाल निवासी ग्राम मेघाखेड़ी थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस को सूचना दी कि मेरी पत्नी 05 वर्षीय बच्चे विशाल के साथ अपने मायके खेडी विरान गयी हुई थी और आज मेरे 05 वर्षीय बच्चे का शव ग्राम खेडीविरान के जंगल में मिला है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव तथा सिखेडा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं फिल्ड यूनिट/फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटना के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पर मु0अ0सं0 100/2024 धारा 103(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 17.10.2024 को ही थाना सिखेडा पुलिस द्वारा हत्या में शामिल 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अजय उर्फ नाटी पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम खेड़ीविरान थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।
*2.* निर्दोष पुत्र गुलाब निवासी ग्राम खेड़ीविरान थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय उर्फ नाथी द्वारा बताया गया कि उसका घर व मृतक बच्चे विशाल के नाना का घर पड़ोस में है। मृतक विशाल अपने नाना के घर आया हुआ था। दिनांक 17.10.2024 को हम दो लोगो ने टॉफी खिलाने की बात कहकर 05 वर्षीय बच्चे विशाल को अपने पास बुलाया तथा गलत काम करने की नियत से उसे ले गये थें। बच्चे ने जब इसका विरोध किया तो हम लोग डर गये और बच्चा घर जाकर यह बात न बता दे इस बजह से हमने बच्चे की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। बच्चे के परिवारजन को शक ने हो इसके लिए हम बच्चे के घर गये और बच्चे के परिजन के साथ बच्चे को तलाश करने लगे।


