
फिरोजाबाद। फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना के नगला तुलसी सलेमपुर गांव में किसान ने तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया। चांटा लगते ही तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े।
बताया गया है कि जमीन पैमाइश के दौरान विवाद पर ये कांड हुआ। घटना के बाद 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत के बाद तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचे थे तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर मौके पर आ गए और हंगामा करते हुए तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 15

