चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिग्गज किसान नेता की बेहद बुरी हार हुई है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को केवल 1170 वोट मिले। वह जमानत भी नहीं बचा पाए। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी किसान आंदोलन में बेहद सक्रिय थे। जिस पिहोवा सीट से गुरनाम सिंह चढूनी लड़े वहां किसानों की आबादी सबसे ज्यादा है फिर भी चढूनी को भाजपा प्रत्याशी मनदीप चट्ठा ने बुरी तरह हराया। पहले वे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता थे। बाद में उन्होंने अलग भारतीय किसान यूनियन चढूनी बना ली थी।
Author: Taja Report
Post Views: 14

