Taja Report

किसानों के दिल्ली कूच के चलते नोएडा बार्डर पर हाई अलर्ट, जाम

नई दिल्ली। भारतीय किसान परिषद (BKP) समेत कई किसान संगठनों के नए कृषि कानूनों के तहत उचित मुआवजा और लाभ की मांग को लेकर प्रदर्शन और दिल्ली कूच के ऐलान के बाद भारी फोर्स नोएडा सीमा पर तैनात किया गया है। BKP का मार्च आज से नोएडा से शुरू हो रहा है, जबकि अन्य संगठन 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी बॉर्डर पर सुबह लंबा जाम लग गया। किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया है। जिसके बाद बॉर्डरों पर जगह-जगह सख्ती बढ़ा दी है और साथ ही बैरिकेडिंग भी की है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है तो वहीं दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है। महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से किसानों के जुटने का ऐलान था। पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा कासना, दादरी अन्य रूट से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के कारण कई चौराहों पर यातायात का दबाव है। कई किसान नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया गया है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए चार हजार से ज्यादा पुलिस बल सड़कों पर है। दिल्ली-यूपी के चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस, आरएएफ के जवान और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा पर मौजूद किसान भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसानों की मुख्य मांगों में MSP की गारंटी, कर्ज माफी, पेंशन, पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज पुलिस केस वापस लेना और 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाना शामिल है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *