अंबाला। फसलों पर एमएसपी की मांगों को लेकर 101 मरजीवड़े किसानों का जत्था रविवार दोपहर 12 बजे फिर से दिल्ली के लिए कूच करेगा। शंभू बॉर्डर पर शनिवार शाम को पत्रकार वार्ता में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शनिवार का दिन उन्होंने केंद्र से बातचीत के लिए रखा था, लेकिन उन्हें कोई न्योता नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री व नेता अलग-अलग मंचों पर किसानों से बातचीत की बात कह रहे हैं लेकिन किसी ने भी आगे आकर इसका प्रयास नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने फिर से पैदल दिल्ली मार्च का फैसला किया है। पंधेर ने कहा कि उनका मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासन में ही रहेगा। किसानों के पास न पहले हथियार थे और न अब हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 16

