नई दिल्ली। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में हरियाणा की पूर्व मंत्री व वर्तमान में तोशाम विधानसभा से विधायक श्रीमती किरण चौधरी और उनकी सुपुत्री श्रुति चौधरी पूर्व सांसद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ,राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर और पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी की उपस्थिति में हजारों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
Author: Taja Report
Views: 24

