Skip to main content

TR NEWS UP-UK

किन्नर के साथ रह रहे युवक का शव नाले में पड़ा मिला

मुजफ्फरनगर । किन्नर के साथ रह रहे युवक का शव नाले में पड़ा मिला।

आज सुबह करीब 09ः30 बजे थानाक्षेत्र खतौली के शेखपुरा के जंगल में ट्रेन की पटरी के पास नाली में एक शव पडे होने की सूचना थाना खतौली पर प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव की जामा तलाशी ली गयी तो मृतक के कपडो से कुछ प्रपत्र प्राप्त हुए जिसके आधार पर मृतक की पहचान सागर अहलावत पुत्र मनोज निवासी मनोहर कॉलोनी थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई है। मृतक कस्बा खतौली के पास स्थित शेखपुरा ग्राम में पिछले 3 माह से भोली किन्नर के साथ किराये के मकान में रह रहा था। मृतक के परिजन को सूचित किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मृतक सागर अहलावत उपरोक्त का का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 148/2020 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना बहसूमा जनपद मेरठ।
2. मु0अ0सं0 203/2023 धारा 394,411,420 भादवि थाना बहसूमा जनपद मेरठ।
3. मु0अ0सं0 302/2022 धारा 379,411 भादवि थाना सिविल लाइन्स जनपद मेरठ।
4. मु0अ0सं0 306/2022 धारा 420,482 भादवि थाना इंचौली जनपद मेरठ।
5. मु0अ0सं0 76/2024 धारा 2,3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना बहसूमा जनपद मेरठ।
6. मु0अ0सं0 150/24 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना मंसूरपुर,मुजफ्फरनगर।

दूसरी ओर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान स्थित झाल में बृहस्पतिवार को देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 25 वर्ष है। शव देखने में करीब पांच दिन पुराना लग रहा है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *