मुजफ्फरनगर । तेज बारिश के चलते किदवई नगर चौकी क्षेत्र में डेरी की छत गिरने से 5 पशुओं की मौत हो गई। तेज बारिश के चलते छत भर भरा कर गिर पड़ी।
खालापार क्षेत्र में एक दूध डेयरी की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक गाय और चार भैंसों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य दुधारू पशु मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौरक्षक दल और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब तक 5 पशुओं की जान जा चुकी थी।
Author: Taja Report
Views: 17


