Skip to main content

TR NEWS UP-UK

काशी में 30 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

 

वाराणसी । एटीएस ने झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह को मार गिराया। बृजेश पर 30 लाख का इनाम था। उसे झारखंड सरकार और एन आई ए ढूंढ रही थी।

मुठभेड़ में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी गोली लगी है। नक्सली से मुठभेड़ रामनगर थानाक्षेत्र के टेंगरा मोड़ इलाके में हुई। एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के अनुसार आज सुबह 5 बजे वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय जाने वाले रास्ते पर नक्सली के आने की सूचना मिली थी। इसपर वहां घेराबन्दी की गई। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग आत्मरक्षा के लिए की। जिसमें उसके गोली लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी पहचान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई। वह लूटू थाना लवलंग, जनपद-चतरा झारखंड का रहने वाला था। बृजेश पर झरखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख का इनाम रखा था।

इस दौरान यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी एक गोली लगी है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *