कैथल। गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। विजयादशमी के दिन दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे हैं। कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव डीग के रहने वाले एक ही परिवार के लोग पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 14

