मुजफ्फरनगर । कार में सवार हो कर भोपा आ रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों का कहना है कि कार के शीशे बंद होने से ऑक्सीजन की कमी होने के साथ ही कुछ फूड प्वाइजनिंग के लक्षण भी पाए गए।
बताया गया है कि हापुड़ निवासी अमजद अली अपने परिवार के ओवैस, तरन्नुम, मोहम्मद जेश, हनीफा और कालू के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदारी में भोपा के गांव किशनपुर जा रहा था। जैसे ही वह भोपा के निकट पहुंचे तो वहां पहले तो बच्चे मौहम्मद जैश और इसके बाद ओवैस की अचानक तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते कार में सवार सभी लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 13


