मुजफ्फरनगर । कार की टक्कर से कांवड खंडित होने पर उग्र कांवड़ियों ने चालक की जबरदस्त पिटाई करते हुए कार को तोड डाला। उन्होंने होटल में भी तोड़ फोड़ की और जाम लगा दिया।
थाना छपार पुलिस को सूचना मिली कि बझेड़ी कट एनएच-58 पर हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे एक कांवडिये को कार से टक्कर लग जाने के कारण उसकी कांवड खण्डित हो गयी जिसे लेकर कांवडियों द्वारा कार सवार के साथ मारपीट तथा कार में तोडफोड करते हुए रोड पर जाम लगा दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी छपार द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर कांवडियों से वार्ता कर जाम को खुलवा दिया गया । पुलिस के अनुसार वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author: Taja Report
Post Views: 19


