मुजफ्फरनगर । क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर को एक बडी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सौंपी गई है।उन्हें इस महीने के अंतिम सप्ताह में कानपुर में बांग्ला देश के साथ होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए क्रिकेट ऑपरेशन्स और क्रिकेट टेक्निकल मामलों का हेड नियुक्त किया गया है
यह टेस्ट मैच 27 सिंतबर से 1 अक्टूबर तक ऐतिहासिक स्टेडियम ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। बांग्ला देश की टीम पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेगी।मनोज पुंडीर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजन का अच्छा खासा तजुर्बा है।उन्होंने इससे पूर्व लखनऊ में अनेक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के सफल आयोजन में योगदान दिया है। वर्ष 2009 में बैंगलोर में इंडिया न्यूज़ीलैंड एक दिवसीय मैच में भी वे बी सी सी आई ऑब्ज़र्वर की भूमिका निभा चुके है । एकाना स्टेडियम में 3 साल पूर्व महिलाओं की इंडिया साउथ अफ्रीका सीरीज में भी उन्होंने अपना योगदान वेन्यू डायरेक्टर के रूप में दिया था।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई है।


