मुजफ्फरनगर । रामराज इलाके में बिना परमिशन चुनावी सभा किए जाने को लेकर सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राना सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर भी रामराज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोप है कि कादिर राना बिना परमिशन आधा दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियों के साथ गांव चुहापुर व हंसवाला में चुनावी सभा कर रहे थे।
Author: Taja Report
Post Views: 12


