मुजफ्फरनगर । जीएसटी छापा रोकने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना व यूसुफ के अग्रिम ज़मानत पर सुनवाई हो गई जब की फर्जी कंपनी के मामले मे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की ज़मानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित हो गई।
जीएसटी रेड मामले में आरोपी पूर्व सांसद कादिर राना व यूसुफ की अग्रिम ज़मानत की अर्जी पर सुनवाई विशेष अदालत एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय कोर्ट मे हुई। आदेश शाम तक के लिए सुरक्षित हो गया है। इस मामले मे वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर पाल सैनी ने बहस की।
इस बीच कंपनी के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज के मामले मे आज अभियोजन पक्ष की ओर से समय लिया गया इस वज़ह से सुनवाई स्थगित हो गई। एम रहमान
Author: Taja Report
Views: 23


