Skip to main content

TR NEWS UP-UK

काकरोच जनता पार्टी” और “काकरोच पार्टी फार इंडिया” ने देश में पैदा किया नया सियासी भूचाल

*”काकरोच जनता पार्टी” और “काकरोच पार्टी फार इंडिया” ने देश में नया सियासी भूचाल पैदाकर दिया है !!*

दो छोटे हैंडल – @CJP2029 और @Cockroach4India – ने पूरा नैरेटिव हिला दिया है !!

यह एक डिजिटल-ओनली पार्टी है, जिसके सोशल मीडिया (जैसे Instagram और X) पर लॉन्च होने के महज कुछ ही दिनों में लाखों फॉलोअर्स और मेंबर्स (Google फॉर्म्स के जरिए) जुड़ गए. सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी तेजी से वायरल हो रही है. पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं. समर्थक रील बनाकर पार्टी के साथ जुड़ाव और समर्थन दिखा रहे हैं.

इसके संस्थापक बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन के छात्र और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सोशल मीडिया वालंटियर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) हैं.

BJP IT Cell पन्द्रह वर्षों में पहली बार इतनी असहाय दिख रही है. IT Cell जितना इन्हें दबाने, ट्रोल करने और मज़ाक उड़ाने की कोशिश कर रही है, उतनी ही तेज़ी से इनके फॉलोअर्स आग की तरह बढ़ रहे हैं.

यह सिर्फ दो हैंडल नहीं हैं बल्कि यह उस गुस्से की आवाज़ है जिसे सालों से दबाया गया.

क्योकि Gen Z अब जाति-धर्म के जाल में नहीं फंसना चाहती.

Gen Z पेपर लीक , बेरोज़गारी , महंगाई, भ्रष्टाचार और जवाबदेही पर बात चाहती है.y

युवाओं का मानना है कि Cockroach Janta Party और Cockroch Party 4 India अब मज़ाक नहीं, मूवमेंट बन रही है…

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *