Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अवगत कराना है कि कांवड़ यात्रा-2025 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कांवड यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पडे इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आज दिनांक 30.06.2025 को कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीगण द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड को चेक किया गया साथ ही झाडियों, मार्ग में गड्डे व मरम्मत कार्य, सीसीटीवी की पर्याप्त उपलब्धता, लाइट व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, शिविरों के स्थान, बेरिकेडिंग आदि पर विस्तृत विचार करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *