अमरोहा। पैंतीस शिव भक्त कांवडियों को लेकर हरिद्वार जा रही बस में आग लग जाने से हडकंप मच गया। हालांकि सभी सुरक्षित बच गये।
सूत्रों के अनुसार जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव वालीपुर के निकट हरिद्वार जा रहे कांवडियों की निजी बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पूरी बस आग की चपेट में आने से चीखपुकार मच गई। जैसे तैसे श्रद्धालुओं ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस और दमकल ने आग बुझाने का काम किया। पूरी बस जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि शेरपुर से ग्रामीण शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने के लिए एक बस से रवाना हुए थे। बुधवार देर रात सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले थे। कुछ ही दूर जाने के बाद बस हादसे का शिकार हो गयी।
Author: Taja Report
Post Views: 14

