Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम के लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत बारिश के बीच जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया कि निर्धारित परंपरागत रूट से ही मोहर्रम निकाला जाए इसमें किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन न किया जाए। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए कि मोहर्रम पर सफाई बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

जिलाधिकारीअरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कर लेंं । इसी क्रम में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को निर्देश दिए कि मोहर्रम पर साफ– सफाई बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए इसमें किसी प्रकार का कटौती न की जाये। साथ ही महोदय द्वारा मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वार्ता करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी ऐसा कृत्य ना हो जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। उन्होने कहा कि पूर्व निर्धारित परंपरागत रूट से ही मोहर्रम निकला जाए इसमें किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन न किया जाए। उन्होंने कहा कि मौहर्रम के दौरान ताजिये की ऊँचाई भी मानक के अनुसार ही रखी जाए। जिससे किसी भी संपत्ति या पेड़ों अथवा बिजली के तारों में लगकर कोई दुर्घटना ना हो। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापत‚ नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *