मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कांवड़ कन्ट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शिव भक्त श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आज दिनांक 11.07.2025 को सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजू कुमार साव द्वारा शिव चौक पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर 24*7 सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर व हर छोटी-बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। यदि किसी शिव भक्त श्रद्धालु यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए। कांवड कंट्रोल रुम से समस्त जनपद के कांवड मार्गों की निगरानी की जा सकती है तथा अधिकारीगण द्वारा पब्लिक अनाउंसमेन्ट सिस्टम से शिव भक्त श्रद्धालुओं व पुलिस बल को जानकारी दी जा सकती है साथ ही जनपद में स्थापित पुलिस चैक पोस्ट से भी सीधा संपर्क किया जा सकता है।


