मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र छपार के रामपुर तिराहा पर कुछ कांवड़िये अपनी डीसीएम खड़ी करके भोजन / विश्राम कर रहे थे । इसी दौरान अभियुक्त समन्दर पुत्र किशनपाल निवासी रोहतक, हरियाणा, कांवड़ियों की डीसीएम को चोरी कर भागने लगा । तीव्र गति होने के कारण उक्त डीसीएम ने थानाक्षेत्र नई मण्डी के बागोंवाली कट से पहले एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें समन्दर उपरोक्त घायल हो गया । सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्रकरण के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author: Taja Report
Post Views: 19


