पंचकूला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भजन गायक ‘कन्हैया मित्तल’ ने कांग्रेस में जाने का इरादा टाल दिया है।
जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे गाने वाले कन्हैया मित्तल का एक वीडियो काफी वायरल हुआ। जिसमें वह कहते नजर आएं कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।वीडियो में कन्हैया ने कहा था कि मैंने कभी भाजपा ज्वाइन नहीं की। भाजपा के लोग मुझे गाना ‘जो राम को लाए हैं’ गाने के लिए बुलाते थे और मैं गाता भी था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे। जिस प्रकार एक मां के दो बेटे अलग-अलग राजनीतिक दल में हो सकते हैं तो एक गुरु और शिष्य क्यों नहीं। अब खबर है कि मित्तल कांग्रेस में नहीं जा रहे। इसका कारण टिकट का ना मिलना और भक्त मंडली में उनके फैसले की आलोचना बताया जा रहा है।
Author: Taja Report
Views: 29

