Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांग्रेस ने राजबब्बर को गुरुग्राम व आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट दिया 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को देर रात दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। इस लिस्ट में राजबब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से घोषित किया है। हिमाचल की ही हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा के नाम का भी एलान किया गया है। रायजादा यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से राव इंद्रजीत एक बार फिर से मैदान में हैं। वह अपना नामांकन भी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी नामांकन शुरू होने के बाद उतारा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *