नई दिल्ली। मथुरा से जिस बड़े चेहरे को कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की बात कह रही थी वह भाजपा में शामिल हो गए।
बुधवार को कांग्रेस नेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो गए।

बॉक्सर के भाजपा में शामिल होने से अब बीजेपी को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक लोकसभा चुनाव 2024 में फायदा ही फायदा होने की उम्मीद है। क्योंकि भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर हरियाणा के भिवानी के रहने वाले और जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
Author: Taja Report
Post Views: 10

