Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी संपन्न

मुजफ्फरनगर।कांग्रेस पार्टी आज 28 दिसंबर को  अपना स्थापना दिवस मना रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के भगत सिंह रोड स्थित कार्यालय पर आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने कहा कि 28 दिसंबर सन 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना पूर्व ब्रिटिश अधिकारी और 72 लोगों ने मिलकर की थी।कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर उसके बाद संविधान के निर्माण सहित देश के संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाई। आजादी के 75 साल बाद कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ ही मौजूदा राजनीति में मुख्य विपक्षी दल  है।

कमल मित्तल ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 40 साल से राजनैतिक वनवास झेल रही है।2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस हमेशा से सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश में वापसी के लिए दृढ़ संकल्प है।

कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल , गीता काकरान, अनमोल जैन, ममनून अंसारी,सगीर मलिक, मदन शर्मा, प्रदीप त्यागी, राकेश शर्मा आदि कांग्रेसी नेता उपस्थि त रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *