मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र में शामली रोड स्थित काली नदी के पास कश्यप चौक पर देर रात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राजेंद्र कश्यप और अनुराग कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे हमलावर अपनी बाइक और एक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और छोड़ी गई गाड़ी व बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक अन्य घटना में तितावी थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद जमकर लाठी डंडे व हथियार चले। तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में दिन निकलते ही दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में महिला सहित तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, पुराने विवाद को लेकर बताया जा रहा है विवाद, पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


