Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

मुजफ्फरनगर। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान मे कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान एवं गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के संयुक्त सौजन्य से संस्थान परिसर में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कला प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा कार्यक्रम मे बच्चो को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एक सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ! कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग माननीय नरेंद्र कश्यप जी समारोह के मुख्य अतिथि रहे, संजीव जैन डायरेक्टर सिल्वर टोन इंडस्ट्री एवं रामकुमार कश्यप सदस्य पिछड़ा वर्ग बत्तोर विशिष्ट अतिथि पधारे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष इंजी लोकेश चंद्रा ने की, और इस समारोह की संपूर्ण व्यवस्था प्रबंधन संस्थान के संरक्षक एवं गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने किया! दिव्यांग बालक बालिकाओं द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृति एवं जीवन उपयोगी वस्तुओं की कला प्रदर्शनी तथा लोक नृत्य से मुग्ध हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप जी ने विद्यालय परिसर की सराहना करते हुए कहां की हमारे इस संस्थान के दिव्यांग बालक बालिकाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि शारीरिक रूप से दिव्यांग होते हुए भी बहुत कुछ कर दिखाने मे समक्ष हैं! संस्थान के सचिव आरके गोयल ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संस्थान को राज्य सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार हेतु मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने जहां मुख्य अतिथि सहित सभागार में उपस्थित जनसमूह का स्वागत सत्कार किया वहीं सचिव होती लाल शर्मा ने गुडविल सोसायटी के क्रियाकलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन यू.सी वर्मा ने किया! आशादीप संस्थान से श्री बी. आर शर्मा उपाध्यक्ष, रामबीर सिंह, अनुज महेश्वरी, पीके गुप्ता, के. के. शर्मा, बी बी गुप्ता, अरविंद सिंघल, श्यामलाल बंसल, बृजमोहन शर्मा (प्रधानाचार्य) शिवानी, रीना, मीना, शारदा,शर्मिष्ठा, जीवनी,श्री प्रसून अग्रवाल, विशाल गर्ग, विशाल कालरा, दीपक सिंघल, श्रीमोहन तायल, राजेंद्र साहनी, शिव कुमार संगल ,शिवकुमार धीमान, बृजमोहन, अशोक गुप्ता, टोनी बिंदल, मोहनलाल, प्रमोद माहेश्वरी, जगदीश पालीवाल, मनोज अग्रवाल, डॉक्टर राजीव कुमार, बीएम गुप्ता, डॉक्टर पीके कंबोज, श्री कृष्ण अग्रवाल, पूनम मार्शल, रेणुका जैमिनी ,दीपाली कौशिक, शुभम वत्स ,संजीव वर्मा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे! कार्यक्रम के अंत मे जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश चंद्र जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों का सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *