शामली । अग्रसेन बारात घर हनुमान धाम शामली में कलाल क्षत्रिय महासभा का मधुर मिलन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता संजीव कर्णवाल द्वारा को गई तथा बैठक का संचालन गौरव कर्णवाल व मुकेश कर्णवाल द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर से आए संजय कर्णवाल व बेहट से आए संजीव कर्णवाल (बॉबी) ने जनसभा को संबोधित किया। समारोह में कलाल समाज के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में मंडल अध्यक्ष सुखचैन्न वालिया ने और शशि वालिया जी ने कहा कि हमारी कोम बहुत ही जांबाज है हमारे समाज की पहचान जीवन के हर क्षेत्र में होनी चाहिए। हमारी जाति को कलाल , कलवार, कर्णवाल कराल , वालिया, अहलूवालिया, जायसवाल आदि नामो से जाना जाता है। हमारी जाति केवल कलाल के नाम से ही पहचानी जानी चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वाहन किया कि अब हमारी कोम के सभी लोगो को अपने बच्चों के सरनेम में कलाल ही लिखवाना चाहिए। सहारनपुर से आए हमारे मुख्य अतिथि संजय कर्णवाल व सहारनपुर के कलाल समाज के अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने बताया कि हम सभी कीर्तिमान राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन के वंशज है जो की आगे चलकर हैझ्य क्षत्रिय वंश कहलाया तथा उसके बाद इसी वंश से कलाल समाज के प्रेणता जस्सा सिंह अहलूवालिया ने कलाल समाज का नेतृत्व किया। मंडल उपाध्यक्ष विजय कलाल ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षित करें तथा अच्छा कार्य करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संजीव कर्णवाल ने कहा की कलाल समाज को आपस में एकता बनाकर रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि संजय कर्णवाल और संजीव कर्णवाल (बॉबी) व भारत कर्णवाल जी ने कलाल समाज के प्रेरणता जस्सा सिंह अहलूवालिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कहा की कलाल समाज के सभी लोगो को आपस में कोई भी विवाद नहीं रखना चाहिए तथा एकजुट होकर रहना चाहिए। नगर के चेयरमैन अरविंद संगल जी द्वारा राजा सहस्त्र बाहु अर्जुन के नाम से एक चौक शामली में स्थापित करने के लिए सभा में कहा गया। समारोह में आए पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री तेजेंद्र निर्वाल जी ने कहा की हमारे प्रदेश में कलाल समाज का बहुत अधिक योगदान रहा है उन्होंने नई कार्यकारिणी सदस्यों को सुभकमनाए दी।
मुख्य अतिथि संजीव कर्णवाल (बॉबी) ने जिला कार्यकरिणी सदस्यों को शपथग्रहण कराई। इस अवसर पर सभी सदस्य जिला अध्यक्ष संजीव कर्णवाल, जिला महामंत्री गौरव कर्णवाल, जिला कोषाध्यक्ष भूषण कर्णवाल, तीन जिला उपाध्यक्ष मदन वालिया, आशीष कर्णवाल, गौरव वालिया, तीन संघठन मंत्री दीपक कर्णवाल, कपिल कर्णवाल, नमन कर्णवाल, दो मंत्री अमित कर्णवाल, अनुज कर्णवाल, पांच विषिठ सलाहकार सतीश वालिया, मुकेश कर्णवाल, रवि वालिया, राकेश कर्णवाल, आत्माराम पंवार कर्णवाल जी ने शपथ ग्रहण की।
कार्यकर्म में विजय कलाल, प्रमोद कर्णवाल, नानक वालिया, राजीव कर्णवाल, जय किशन कर्णवाल, विकास कर्णवाल, योगेंद्र वीर सिंह, राजेश कर्णवाल शैलेंद्र कर्णवाल, सुरेश कर्णवाल, दीपक वालिया, सुरेंद्र कर्णवाल (मुखिया), हरपाल कर्णवाल, शिव कुमार कर्णवाल, मामिक कर्णवाल, पीयूष कर्णवाल, तुषार कर्णवाल, ऋषिराज वालिया, रितेश जायसवाल, पवन वालिया, पंकज वालिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा सतीश धीमान जी, प्रतीक गर्ग, वैभव गोयल, सोनू चावला, क्रिश कर्णवाल, मातृ शक्ति आदि कलाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

