मुजफ्फरनगर । घरों में कलश स्थापना तथा मंदिरों में मां शक्ति की आराधना के साथ आज नवरात्र पर्व शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की तथा व्रत रखकर सुख शांति तथा वैभव का आशीर्वाद मांगा। गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भव्य आयोजन किए गए तथा वहां लंबी कतार में भक्त घंटों तक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। इसके अलावा शहर के तमाम मंदिरों में आज मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए तमाम श्रद्धालु सुबह से ही कतार में लगने शुरू हो गए थे। घरों में मां की अखंड ज्योत जलाई गई जो पूरे नवरात्र जलेगी तथा इसके बाद व्रत का पारण कर लोग कन्या जिमा कर अपना व्रत खोलेंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 12