Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कलश यात्रा के साथ हिमेश शास्त्री जी की भागवत कथा प्रारंभ

मुजफ्फरनगर। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल, जानसठ रोड पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार, 16 सितंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3:00 बजे से 6:00 बजे तक कथा व्यास श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी संदेशों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रथम दिवस शुक्रताल स्थित हनुमान धाम से पधारे आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी जी एवं रामानुज आश्रम शुक्रताल से स्वामी विष्णु जी महाराज का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वचन एवं उपस्थिति से कथा का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में नगर के प्रमुख उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक भीम कंसल, राकेश बिंदल, अनिल बिंदल, संजय मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल व ममता अग्रवाल उपस्थिति रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कथा में उपस्थित होकर कथा व्यास श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

आयोजक श्याम श्याम जी की साखियां ने नगरवासियों एवं समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *