अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ही बीजेपी का खाता खुल गया है। गुजरात की सूरत सीट से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस सीट पर लड़ रहे कांग्रेस और बसपा समेत सभी 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। डीएम सूरत ने मुकेश दलाल को जीत का सर्टिफिकेट देकर निर्विरोध सांसद घोषित कर दिया है। इस तरह चुनाव परिणाम आने से पहले ही बीजेपी ने जीत की शुरुआत कर दी है।
Author: Taja Report
Views: 41

