Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कनाड़ा में हिंदुओं पर खालिस्तानी चरमपंथियों के हमले की कड़ी निंदा

नई दिल्ली। कनाडा में दिवाली पर हिंदू मंदिर और हिंदू समुदाय के लोगों पर खालिस्तानियों के हमले की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और घटना को बेहद चिंताजनक बताया। इसे खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा सरकार के राजनीतिक संरक्षण का नतीजा बताया गया है। कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब भारत और कनाडा के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हैं और इस घटना ने संबंधों में और खटास ला दी है। हालांकि घटना को लेकर खुद पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी इसकी आलोचना की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वहां (कनाडा) चरमपंथी ताकतों को राजनीतिक पनाह दी जा रही है।’ विदेश मंत्री 3 से 7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की घटना पर कहा कि, ‘मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने के कायराना प्रयास भी उतने ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की अपेक्षा करते हैं।’

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *