Taja Report

कड़ी सुरक्षा में हुई होमगार्डस भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरनगर। होमगार्डस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद मुजफ्फरनगर में उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती परीक्षा का दिनांक 25.04.2026, 26.04.2026 व दिनांक 27.04.2026 को प्रतिदिन दो पालियों में 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 25.04.2026 को उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा पूरे समय सतत निगरानी रखी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet