Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमे की नमाज अकीदत से पढी

मुजफ्फरनगर। नगर समेत जिले भर में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत से पढी गई। नमाज के चलते पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगरक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शहर की तमाम मस्जिदों के साथ जिले भर में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत से पढी गई।  जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर सत्यानारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र खालापार व कोतवाली नगर में भ्रमणशील रहकर जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मस्जिदों के आसपास एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस की प्रभावी व्यवस्था एवं सतर्कता के चलते जुमे की नमाज जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *