मुजफ्फरनगर । एस.एस.टी टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में कच्ची सड़क चौकी के पास एस.एस.टी. टीम के स्टैटिक मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 1,40,000 /- रुपये मिले। गाड़ी मे सवार व्यक्ति से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एस.एस.टी. टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 17


