मुजफ्फरनगर । कचहरी परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर वर्षों पुराना पेड़ अचानक ही गिरने से हड़कंप मच गया। लोगों ने भाग कर जान बचाई।
जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में एसएसपी ऑफिस के बाहर वर्षों पुराना एक पेड़ अचानक ही टूट कर अधिवक्ता के चेंबर के बाहर गिर गया। इसको लेकर वहां पर अफरा तफरी मच गई तुरंत ही वहां पर खड़े लोगों के द्वारा भाग कर अपनी जान बचाई गई। आपको बता दे की किसी को भी कोई चोट नहीं आई है लेकिन जैसे ही वहां पर पेड़ गिरा था तो लोगों में अफरा तफरी मच गई थी जिसको लेकर कचहरी परिसर में रास्ता भी बाधित हो गया है। अधिवक्ताओं के द्वारा पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है जिसको लेकर वन विभाग पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 26


