मुजफ्फरनगर । पुरकाजी क्षेत्र से किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को कचहरी में पकड़ कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि कई दिन पहले पुरकाजी क्षेत्र से एक किशोरी को क्षेत्र के ही गांव शकरपुर का रहने वाला युवक शुभम भगा ले गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, मंगलवार को वह कचहरी में घूमता दिखाई दिया। इसी दौरान किशोरी के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर बेटी के बारे में पूछताछ की। युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन, युवक को पकड़ कर पीटा गया और सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामला पुरकाजी क्षेत्र का था। इसलिए युवक को पुरकाजी पुलिस को सौंप दिया गया है।
Author: Taja Report
Views: 23

