Taja Report

कचहरी परिसर में ट्रांसफार्मर में लगी आग,अफरा-तफरी

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के कारण अचानक आग लग गई और आसपास की बिजली की तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तारों के जलने और धमाकों की आवाज से पूरे परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

​मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी ने बताया कि गर्मी और बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर पर दबाव अधिक था। अचानक हुए फाल्ट के बाद बिजली की मुख्य लाइनों में चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर के तार वह नीचे पड़ी घास फूस जलने लगा और बिजली की केबल भी पिघलकर गिरने लगी।

​हादसे के दौरान कचहरी में काफी भीड़ थी। जब आग लगी, तो एक व्यक्ति फाल्ट से टूटे तार की चपेट में आने वाला था लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया और व्यक्ति को सुरक्षित बिजली के तार से दूर किया उनकी इस तत्परता की परिसर में मौजूद वकीलों और आम जनता ने जमकर सराहना की।

​हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ि मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और बिजली आपूर्ति को तुरंत बंद कराया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।

​गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग के कारण कचहरी परिसर के एक बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई और कई महत्वपूर्ण केबल जल गए। फिलहाल विद्युत विभाग की टीम लाइनों की मरम्मत और बिजली बहाली के काम में जुटी है।,अनमोल कुमार मुजफ्फरनगर

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet