Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अब मंडल भर में होटलों पर नाम लिखने का हुक्म, ओवैसी के बाद अखिलेश और मायावती भी होटल ढाबा मालिकों के नाम लिखने के खिलाफ

मुजफ्फरनगर । होटलों, ढाबों और फल आदि विक्रेताओं को अपने नाम प्रदर्शित करने का फरमान अब पूरे सहारनपुर मंडल में लागू कर दिया गया है। इस बीच ओवैसी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश व बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी इसका विरोध किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स कर कहा

… और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा?

माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे। ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते हैं।

दूसरी और बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी इसकी आलोचना करते हुए एक्स पर लिखा है।

इस बीच डीआईजी अजय साहनी ने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के लिए आदेश जारी कर कांवड़ यात्रा मार्ग के होटल ढाबा संचालकों को सभी प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए। रेट लिस्ट में प्रोपराइटर स्वामी का नाम भी लिखेंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के लिए आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतिष्ठानों में बैनर, पोस्टर दुकान स्वामी लगाएंगे ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

उधर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी ने इसे लेकर हैदराबाद में प्रेस कांफ्रेंस की।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *