Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ओडीएफ मालगाड़ी को पीएम मोदी ने किया रवाना

मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न रेलवे लाइन, नई रेल , odf मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, वर्चुअल संबोधन भी किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व 10 वन्दे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल रोड़ पर डीएफसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का शुभारंभ  कार्यक्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का आभार प्रकट किया।

केंदीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान न्यू जड़ौदा रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहे उनके साथ सतपाल पाल, अरविंद त्यागी , अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, मोनू प्रधान , नकुल उपाध्याय, देवेंद्र दहिया मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *