Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ऑनलाइन सामान ना खरीद कर शहर के बाजारों से सामान खरीदें

मुजफ्फरनगर । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की एक मीटिंग गांधी कॉलोनी रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा जनता से निवेदन किया गया कि आप इस दीपावली पर ऑनलाइन सामान ना खरीद कर शहर के बाजारों से सामान खरीदें। आपके द्वारा शहर के बाजारों से खरीदा गया सामान की वजह से बाजारों में रौनक आएगी, अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, कितने ही कर्मचारी आज बाजारों में दुकानों पर कार्य करते हैं उनको रोजगार मिलेगा । नगर की जनता का आपस में सामंजस बनता है एक भाईचारा बनता है। बाजारों में कार्य होने की वजह से अर्थव्यवस्था को बल मिलता है एक आपसी सौहार्द बनता है। आपका पैसा आपके शहर में जब सर्कुलेट करेगा तो सभी का कारोबार बढ़ेगा आपके शहर का पैसा आपकी उन्नति और विकास में सहायक होगा। 

बैठक में मुख्य रूप से विश्व दीप गोयल बिट्टू ,राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता ,अखिल सिंघल,कानूनी सलाहकार हर्षित गर्ग ,अजय गर्ग ,संजय अग्रवाल, विकास शर्मा,राजीव गर्ग ,नितिन कुछअल कपिल सिंधी, सागर अरोड़ा,सामंती जैन एडवोकेट मुनीश शर्मा पुलकित अग्रवाल रोहित भाटिया सुशील सैनी सचिन सिंगल ,शिवम आदि व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *