Skip to main content

TR NEWS UP-UK

ऐसी गणपति प्रतिमा लगाएंगे तो मिलेगा मनचाहा फल

ऋद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा में मनोवांछित फल पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि गणपति प्रतिमा का स्वरूप कैसा हो, रंग कैसा हो, उनकी सूंड का आकार और दिशा कैसी हो। आइए जानते हैं—

सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए ऐसी प्रतिमा लाएं

जो लोग घर में सुख समृद्धि और शांति चाहते है उन्हें घर में सफ़ेद रंग के गणेश रखने चाहिए या सफ़ेद रंग के गणेश जी की तस्वीर ज़रूर रखनी चाहिए।

विघ्न दूर करने के लिए ऐसी हो प्रतिमा

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, अगर जीवन में समस्‍याएं खत्‍म ही न हो रही हों या आपके कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हों यानी कि आपके कार्यों में विघ्न पड़ जाता हो तो गणेशजी की सिंदूरी रंग की प्रतिमा घर ले आएं।

संतान सुख के लिए बाल रूप लाएं

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, ऐसे जातक जो नि:संतान हैं उन्‍हें गणेशजी की बाल रूप की प्रतिमा घर लानी चाहिए। मान्‍यता है कि अगर घर में बाल गणेश की प्रतिमा हो तो संतान सुख की प्राप्ति होती है।

सफलता के लिए ऐसी प्रतिमा देगी फल

अगर जीवन में सफलता पानी हो तो इसके लिए बप्पा की नृत्‍य मुद्रा वाली प्रतिमा रखनी चाहिए। मान्‍यता है कि गणेशजी की यह प्रतिमा घर में हो तो जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके अलावा घर में धन-धान्‍य की भी वर्षा होती है।

गणेश प्रतिमा ऐसी ना हो

घर में गणेश जी की कभी भी ऐसे प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए जिसमें भगवान गणेशजी खड़े हुए हों। बैठे गणेशजी घर में सुख समृद्धि और सफलता लेकर आते हैं।

मुख्य द्वार पर ऐसी प्रतिमा दूर करेगी वास्तु दोष

घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की पीठ मिलती हुई प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है। वास्तु के अनुसार घर के जिस भाग पर वास्तुदोष का असर हो उस स्थान पर घी और सिंदूर के मिश्रण से दीवार पर स्वास्तिक बनाने से वास्तुदोष का प्रभाव कम होता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *