मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुजफ्फरनगर में आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा को स्मरण करना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेनू गर्ग ने उत्तर प्रदेश को भारत की सांस्कृतिक आत्मा बताते हुए विद्यार्थियों से संविधानिक मूल्यों एवं विधि के माध्यम से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कॉलेज निदेशक श्रीमती मंजू मल्होत्रा ने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मुकुल गुप्त ने उत्तर प्रदेश की विधिक परंपरा, न्यायिक योगदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में प्रदेश की भूमिका को रेखांकित किया। सहायक प्राध्यापक अमित त्यागी ने विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश की सामाजिक विविधता, विधिक चेतना और समावेशी विकास की अवधारणा से जोड़ते हुए जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्राओं द्वारा भी विचार प्रस्तुत किए गए। छात्रा साक्षी कश्यप ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। वंशिका पाल प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को गर्व का विषय बताया। सार्थक ने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति को विकास का आधार बताया। राधिका शर्मा ने महिला सशक्तिकरण में प्रदेश की भूमिका पर प्रकाश डाला। तान्या गोयल ने शिक्षा एवं विधि के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान को रेखांकित किया। वैभव चौधरी ने प्रदेश की प्रशासनिक एवं न्यायिक संरचना पर विचार रखे।
अनमोल तोडीवाल उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास पर सारगर्भित वक्तव्य दिया अनुज शर्मा ने प्रदेश के भविष्य में युवाओं की जिम्मेदारी पर बल दिया।दीप बेनीवाल ने प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख किया।अमृता ने सामाजिक समरसता में उत्तर प्रदेश की भूमिका को बताया। .आशु ने प्रदेश के संवैधानिक मूल्यों पर विचार साझा किए।
विशाखा पाल ने उत्तर प्रदेश की महिला शक्ति पर प्रभावी वक्तव्य दिया।भावना त्यागी ने प्रदेश की प्रगति में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। महक अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित किया।कार्तिक ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉक्टर अमित चौहान, डॉक्टर प्रीति लौर, पूनम शर्मा, छवि जैन, बीटा गर्ग, अनीता सिंह, डॉक्टर दीपक मलिक, डॉक्टर अभिनव गोयल, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, अमित भारद्वाज, विपुल सिंगल, शुभम सिंघल, मोहम्मद आमिर और उमेश त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।


