Taja Report

एसी चलाने पहले करे ये काम बिजली का बिल हो जाएगा आधा

बचत : भारत में गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है. उत्तर भारत और दक्षिण भारत के इलाकों में खूब गर्मी पड़ रही है. तपते सूरज और बढ़ते तापमान ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. तो वहीं इस गर्मी में घर में रहना भी काफी मुश्किल हो रहा है.बिना एसी के घरों के अंदर भी एक पल बिता पाना काफी कठिनाई भरा होता जा रहा है. इसीलिए अब सभी लोग अपने घरों में एसी लगवा रहे हैं. जिनके पास एसी खरीदने के पैसे नहीं है. वह लोग ईएमआई पर एसी लगवा रहे हैं.एसी का इस्तेमाल करते वक्त अक्सर लोगों को एक परेशानी और झालनी पड़ती है. वह होती है बिजली बिल की. गर्मियों में लोग दिन रात एसी का इस्तेमाल काफी ज्यादा करते हैं. जिससे बिजली बिल भी काफी आता है.लेकिन अगर आप एसी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखते हैं. तो फिर आप बिजली बचत कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपके महीने के बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत हो सकती है.दरअसल जब लोग रात को एसी चलाते हैं. तो वह एसी चलाने के बाद सो जाते हैं. ऐसे में एसी पूरी रात चलती रहती है. जिससे बिजली बिल काफी बढ़ चढ़कर आता है. लेकिन आप ऐसे में एक तरीका आजमा सकते हैं.जब आप सोने को हो तो आप एसी में टाइमर सेट कर सकते हैं. जितनी देर बाद का आपका टाइमर सेट रहेगी उतनी देर बाद एसी बंद हो जाएगी. यानी अगर आपने 1 घंटे का टाइमर लगाया है. तो जब आप सो जाएंगे और 1 घंटे बाद कमरा ठंडा हो जाएगा. तो ऐसी खुद ब खुद ही बंद हो जाएगी.इससे आप अपने एसी का इस्तेमाल तीन चार घंटे काम कर सकते हैं. ऐसा करके आप महीने में काफी बिजली बचा सकते हैं. जिससे आपका बिजली बिल भी काफी कम हो जाएगा. इसलिए रात में एसी चलाते वक्त टाइमर का इस्तेमाल करना ना भूलें.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *