मुजफ्फरनगर । पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह का कमिश्नरेट प्रयागराज स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में किया गया विदाई समारोह का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए विदाई दी।
अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह का जनपद मुजफ्फरनगर से कमिश्नरेट प्रयागराज स्थानान्तरण होने के फलस्वरुप आज दिनांक 06.09.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह को फूल माला पहनाकर व स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया तथा भविष्य में ऐसे ही अपने कार्यों से पुलिस विभाग की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह को फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।


