मुजफ्फरनगर। एस एस पी संजय वर्मा के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी म फंसी व्यापारी की धनराशि वापिस दिलाई तो व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल ने एस पी क्राइम ओर इंस्पेक्टर साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह ओर पूरी टीम का सम्मान किया।
साइबर क्राइम कार्यालय, मुजफ्फरनगर पर व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल (रजि.) मुजफ्फरनगर की ओर से एस.पी. क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर साइबर सेल कर्मवीर सिंह तथा उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी की धनराशि को त्वरित कार्यवाही से रिकवर कराने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पटका एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि एस एस पी श्री संजय वर्मा जी के नेतृत्व में “एस.पी. क्राइम श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ जी और साइबर सेल इंस्पेक्टर श्री कर्मवीर सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम ने जिस तत्परता, तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता से कार्य करते हुए व्यापारी की धनराशि को वापस दिलाया, वह काबिले तारीफ है। इससे पीड़ित व्यापारी को न्याय मिला है और व्यापारियों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। हम पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हित व सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल सर्राफ, राजीव मित्तल सर्राफ, राजेश भाटिया, विजय बाटा, मनोज गुप्ता, जयकुमार अरोड़ा, नीरज कर्णवाल, आयुषी गुप्ता, सोनिया सिंघल, प्रवीण उपाध्याय, आकाश अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, अर्जुन पाल, प्रियांशु सैनी, अरविंद सैनी, गौरव नरूला, गौरव सिंघल, विशाल गोयल, अंकुर जैन, , अनिरुद्ध बालियान, अंकुर गुप्ता, वैभव त्यागी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, विनीत धीमान, अभिषेक त्यागी,रॉबिन संगल,दर्शन सिंह आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।


